बॉलीवुड

Game Changer OTT Release: राम चरण की गेम चेंजर को मिला RRR का फायदा, चौंकाने वाली रकम में बिके OTT राइट्स

Game Changer OTT Release: साउथ कलाकार राण चरण (Ram Charan) की अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर (Game Changer) को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म गेम चेंजर का डायरेक्शन शंकर (Shankar) ने किया है, जो अपनी हटकर मूवीज के लिए जाने जाते हैं। मीडिया में सामने आई खबरों की मानें तो गेम चेंजर के ओटीटी राइट्स 250 करोड़ रुपये में बिके हैं।

Image

Ram Charan, Kiara Advani's Game Changer

Game Changer OTT rights SOLD to Zee5: डायरेक्टर शंकर (Shankar) की अपकमिंग मूवी गेम चेंजर (Game Changer) को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही दर्शक इसे देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और इन दिनों मेकर्स इसके पोस्ट प्रोडक्शन वर्क को निपटा रहे हैं। फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण नजर (Ram Charan) आएंगे, जिनकी आखिरी रिलीज मूवी ट्रिपल आर (RRR) ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। फिल्म ट्रिपल आर की सफलता का फायदा गेम चेंजर को भी मिलता दिख रहा है। खबरों की मानें तो फिल्म गेम चेंजर के ओटीटी राइट्स जी5 (Zee5) ने बहुत ही मोटी रकम में खरीदे हैं।

Zee5 ने 250 करोड़ रुपये में खरीदे Game Changer के ओटीटी राइट्स

मीडिया में सामने आई खबर की मानें तो राम चरण और कियार आडवाणी (Kiara Advani) की गेम चेंजर के ओटीटी राइट्स जी5 ने 250 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। फिल्म के मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन अगर यह खबर सही साबित होती है तो ये तेलुगु इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी होगी क्योंकि अब तक तेलुगु इंडस्ट्री की मूवीज के ओटीटी राइट्स के बदले इतनी मोटी रकम नहीं मिली है।

साल 2024 में रिलीज होगी फिल्म Game Changer

डायरेक्टर शंकर ने फिल्म गेम चेंजर की 70% शूटिंग पूरी कर ली है। शंकर अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन वर्क एक साथ कर रहे हैं ताकि वो समय पर इसे रिलीज कर पाएं और अगर फिल्म में कोई कमी नजर आए तो वो उसे समय रहते दूर कर पाएं। फिल्म गेम चेंजर में कियारा आडवाणी पहली बार राम चरण के साथ नजर आएंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article