Game Changer-Fateh नहीं पैदा कर पा रही हैं दर्शकों में उत्साह, Emergency भी नहीं पलट पाएगी बॉक्स ऑफिस की किस्मत

January 2025 Box Office Analysis: साल 2025 के पहले महीने में बॉलीवुड की तरफ से इमरजेंसी, फतेह, आजाद और देवा जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं लेकिन शाहिद कपूर की देवा को छोड़ दें तो किसी भी फिल्म को लेकर दर्शक उत्साहित नहीं नजर आ रहे हैं। यहां तक कि ट्रिपल आर स्टार राम चरण की गेम चेंजर को लेकर भी माहौल ठंडा ही पड़ा हुआ है।

Bollywood Movies in January 2025: साल 2024 के क्रिसमस से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को कितनी सारी उम्मीदें थीं। एटली के बैनर में बनी बेबी जॉन में वरुण धवन एक्शन अवतार में नजर आने वाले थे लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों फुस्स पटाखा साबित हुई। जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले एटली बेबी जॉन के साथ क्या गलती कर बैठे, शायद ये उन्हें भी पता नहीं चला लेकिन दर्शकों ने पहले वीकेंड में ही उन्हें सच का आईना दिखा दिया। खराब क्रिसमस के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर जनवरी 2025 में रिलीज होने वाली फिल्मों थी क्योंकि गेम चेंजर, इमरजेंसी, स्काई फोर्स और आजाद जैसी फिल्में बॉलीवुड की तरफ से पेश की जाने वाली थीं लेकिन साल 2025 का पहला हफ्ता खत्म होने के बाद दर्शक इस महीने रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए जितने उत्साहित हैं, उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि साल 2025 की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी ठंडी होने वाली है, जिसमें शायद ही कोई फिल्म ब्लॉकबस्टर का खिताब अपने नाम कर पाएगी।

Game Changer Fateh Emergency Movies Releasing in January 20205

जनवरी 2025 में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी?

अगर जनवरी के पहले हफ्ते की बात करें तो राम चरण और कियारा आडवाणी की गेम चेंजर दर्शकों के सामने होगी, जिसकी टक्कर सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिस की फतेह से है। जहां राम चरण की गेम चेंजर एक पॉलिटिकल ड्रामा है तो वहीं सोनू सूद की फतेह एक एक्शन थ्रिलर है। इन दोनों ही फिल्मों के बज की बात करें तो वो शून्य के समान है। हिन्दी दर्शक इन दोनों में से किसी भी फिल्म के लिए एक्साइटेड नहीं हैं और इसका एक बड़ा कारण इनकी ओल्ड फिल्ममेकिंग है। राम चरण की गेम चेंजर 90 के दशक में आने वाली पॉलिटिकल ड्रामा जैसी लग रही है, जिसका डायरेक्शन शंकर ने किया है तो वहीं सोनू सूद की फतेह एक आम एक्शन थ्रिलर जैसी है।

End of Feed