Gadar 2 vs OMG 2 Clash: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सनी देओल की दो मच अवेटेड फिल्में ओएमजी 2 (OMG 2) और गदर 2 (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर 11 अगस्त 2023 को भिड़ने वाली हैं। इससे पहले अब दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई हैं। कुछ समय पहले सनी देओल ने ओएमजी 2 के साथ क्लैश को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उनका आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा था। अब ओएमजी 2 के एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने सनी देओल के बयान पर पलटवार दिया है। जिसके बाद यह साफ हो गया है कि बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले गदर 2 और ओएमजी 2 की कास्ट एक दूसरे से जुबानी जंग में फंस गई हैं। आइए पंकज त्रिपाठी के बयान पर एक नजर डालते हैं।
Pankaj Tripathi on Gadar 2 clash
यह भी पढ़ें- Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani की स्क्रीनिंग में पपाराजी पर भड़की जय बच्चन, कहा 'मैं बहरी नहीं हूं'...
बेशक 4 फिल्में रिलीज हो जाएं, उससे फर्क नहीं पड़ता
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 के साथ क्लैश के बारे में बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन 4 अच्छी फिल्में रिलीज हो जाएं, दर्शक चारों फिल्मों को देखेंगे। मेरे हिसाब से क्लैश के फर्क नहीं पड़ता, बाकि मुझे फिल्मों के बिजनेस को लेकर ज्यादा नहीं पता, मैं एक एक्टर के तौर पर अपना 100 प्रतिशत देना चाहता हूं।'
इससे पहले सनी देओल ने कहा था, 'गदर के समय पर भी लोग लगान को बड़ा कॉम्पिटीशन बता रहे थे, हालांकि गदर की कमाई लगान से काफी ज्यादा रही थी।'
