Gadar 2: सेल्फी क्लिक कराने आए फैन पर बिफर पड़े सनी देओल, वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल

Sunny Deol Gets Angry On Fan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल अपनी 'गदर 2' के वजह से काफी चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन हाल ही में सनी देओल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सेल्फी क्लिक कराने आए फैन पर बिफर पड़े।

Sunny Deol Gets Angry On Fan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल की मूवी 'गदर 2' (Gadar 2) रिलीज हो चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाना शुरू कर दिया है। 'गदर 2' को लेकर अनुमान भी लग रहे हैं कि मूवी 'पठान' (Pathaan) के बाद दूसरी हाईएस्ट ओपनर साबित होगी। लेकिन इन सबसे इतर सनी देओल हाल ही में अपने वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो में सनी देओल एयरपोर्ट पर एक फैन पर बिफरते नजर आए। इस वीडियो को लेकर सनी देओल कुछ लोगों के निशाने पर भी आ गए हैं।

सनी देओल (Sunny Deol) के इस वायरल वीडियो में दिखाई दिया कि एक्टर जल्दी में अपनी टीम के साथ जा रहे होते हैं। लेकिन तभी एक फैन आकर वहां सेल्फी लेने की कोशिश करता है। सनी देओल थोड़ी देर फैन के साथ रुकते भी हैं, लेकिन जब फैन सेल्फी नहीं ले पाता तो वह बिफर पड़ते हैं। सनी देओल फैन पर भड़कते हुए कहते हैं कि जल्दी ले फोटो। सनी देओल के इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

End of Feed