Gadar 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड और पॉपुलर फिल्म 'गदर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों के बीच काफी अच्छा खासा बज बना हुआ देखा गया है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर का सीक्वल 22 साल बाद आ रहा है, 22 सालों तक लोगों ने गदर 2 का इंतजार किया है। फिल्म एडवांस बुकिंग के दौरान कई लोगों ने पहले ही टिकट बुक करा ली थी। टाइम्स नाउ नवभारत कि इस खास रिपोर्ट में जानिए कि सनी देओल की फिल्म ने पहले ही दिन कितने लाखों-करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।
सनी देओल और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही मानो भूचाल ला दिया है। फिल्म में सनी और अमीषा के साथ-साथ उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर नजर आ रहे हैं। फिल्म को देखने के लिए लाखों-करोड़ों लोगों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ी है। सनी देओल स्टारर फिल्म की पहले दिन मॉर्निंग शो में लगभग 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट देखने को मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले ही दिन 40 करोड़ रूपए का बिजनेस कर लिया है। ऐसे में सनी देओल (Sunny Deol) ने अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। इसी के साथ फिल्म की कहानी को कई दर्शक मजेदार और एक्शन पैक बता रहे हैं। तो दूसरी तरफ दर्शक काफी सुस्त और बोरिंग बता रहे हैं। लेकिन सनी देओल की एक्शन ने सभी फैंस को अपने साथ बांधे हुआ है।
