Gadar 2 Trailer: तारा सिंह का गुस्सा झेलेगा पाकिस्तान, अमीषा पटेल-सनी देओल की मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 27, 2023, 03:41 PM IST

Gadar 2 Trailer Released: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) का आधिकारिक ट्रेलर आज शाम 7:30 बजे रिलीज हो गया है। फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Gadar 2 Movie Trailer: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) का धमाकेदार ट्रेलर आज 26 जुलाई 2023 को शाम 7:30 बजे रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को देखने के लिए अब फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक बार अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और सनी देओल (Sunny Deol) की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म का पहला टीजर पहले ही रिलीज कर दिया गया था, जिसके बाद इसके कुछ गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं। जिसके बाद अब सनी पाजी ने गदर 2 के ट्रेलर को रिलीज कर एक बार फिर धमाका कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गदर 2, 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म का देखने के लिए अब फैंस की बेसब्री और भी बढ़ गई हैं।

Gadar 2 Movie Trailer out - अमीषा पटेल-सनी देओल की मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज

Gadar 2 Movie Trailer out - अमीषा पटेल-सनी देओल की मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज

End of Feed