Gadar 2 Movie Quick Review in Hindi (गदर 2 मूवी रिव्यू): सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करना शुरू कर दिया है। गदर 2 कमाई के मामले में तो आगे निकलती दिख रही है, हालांकि फिल्म का फर्स्ट हाफ दर्शकों को खासा बोरिंग लग रहा है। दर्शकों का मानना है कि गदर 2 में सनी पाजी की एक्टिंग थोड़ी थकी हुई लग रही है, फिल्म के गाने ही गदर 2 की लाज बजाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म को एक बेहतरीन फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है। परिवार के साथ मिलकर गदर 2 देखना एक अच्छा आइडिया हो सकता है, क्योंकि ये आपको गदर वाली फीलिंग भी देगी और कई पुरानी यादें भी ताजा हो जाएगीं। कुल मिलाकर गदर 2 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए फिल्म यहां जानते हैं कि आपको फिल्म देखनी चाहिए या नहीं?
Gadar 2 Movie Review in Hindi
यह भी पढ़ें- Gadar 2 Movie Review: 22 साल बाद तारा सिंह और सकीना ने मचाया गदर, सुपरहिट निकली सनी पाजी की मूवी
क्या पैसा वसूल है गदर 2?
फिल्म के पहले हाफ को देखकर कुछ भी नया वाली फीलिंग नहीं आती है, कई दर्शकों को तारा सिहं के किरदार में सनी देओल की एक्टिंग भी फीकी लग रही है। हालांकि जैसे-जैसे मूवी आगे बढ़ती है, दर्शकों का इंट्रस्ट बढ़ता जाता है। अमीषा पटेल पहले की तरह ही काफी खूबसूरत लग रही हैं। तारा सिंह और सकीना की कैमिस्ट्री देखने लायक है। हालांकि फिल्म में जीते के किरदार में उत्कर्ष शर्मा की एक्टिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का मानना है कि एक्टर का डायलॉग डिलवरी बेहतर हो सकती थी।
