Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 511 करोड़ के पार जा चुका है। फिल्म अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पठान के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि बॉलीवुड में ऐसे भी कई एक्टर हैं, जिन्हे गदर 2 पसंद नहीं आई है। इन्ही में से एक नसीरुद्दीन शाह भी हैं। एक्टर ने अपने एक पिछले स्टेटमेंट में गदर 2 को एक एजेंडा रहित फिल्म बताया था। जिसके साथ ही उन्होंने इस बात को माना के द केरला स्टोरी और गदर 2 जैसी फिल्मों का कमाई करना काफी दुर्भाग्यशाली है। नसीरुद्दीन शाह के इस कमेंट पर अब गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने भी पलटवार दिया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
Gadar 2 Director Anil Sharma on Naseeruddin Shan
यह भी पढ़ें- Dharmendra Health Update: धरम पाजी नहीं हैं बीमार, Hema Malini का बयान सुनकर फैंस की जान में आएगी जान
‘बस एक बार हमारी फिल्म देख लो’
फ्री प्रेस जनरल को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने कहा, ‘मैं बस यही बोलना चाहता हूं कि हमारी फिल्म किसी विशेष धर्म या समुदाय को फोकस में रखते हुए नहीं बनाई गई है।'
इसके साथ ही अनिल शर्मा ने कहा, 'वैसे भी वह अच्छे से मेरी विचारधारा जानते हैं, मैं कभी भी अपनी फिल्मों में ऐसी चीज नहीं डालूंगा। मेरी नसीरुद्दीन जी से बस यही एक विनती है कि एक बार हमारी फिल्म देख लें। जिसके बाद उन्हें अपने आप पता चल जाएगा कि हमारी फिल्म वैसी नहीं है।’
