Gadar 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही गदर 2, सनी पाजी के करियर की सबसे सफल फिल्म बन गई हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड के बाद गदर मचा दिया है, फिल्म ने तीन दिनों के भीतर ही प्रभास की बाहुबली 2 (Bahubali) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार के बाद रविवार को फिल्म की कमाई में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, जिसके बाद अब मूवी की कमाई 133 करोड़ के पार चली गुई है। फिल्म को सबसे ज्यादा दिल्ली और चेन्नई में पसंद किया जा रहा है। अमीषा पटेल और सनी देओल की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धमाल मचा रही है। गदर 2 को लेकर ऑडियंस का क्रेज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आइए फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
Image Credit: Social Media
