Gadar 2 Box Office Collection Day 8: आठवें दिन भी बंपर कमाई कर 'गदर 2' ने किया सिस्टम हैंग, बाकी फिल्मों ने भी टेके घुटने

Gadar 2 Box Office Collection Day 8: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही गदर मचा रही है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने आठवें दिन कितनी कलेक्शन कर लिया है

Gadar 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड और पॉपुलर फिल्म 'गदर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के बीच काफी अच्छा खासा बज बना हुआ है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर का सीक्वल 22 साल बाद आ रहा है, 22 सालों तक लोगों ने गदर 2 का इंतजार किया है। जानकरी के लिए बता दें की सभी सिनेमाघरों के हॉल हाउसफुल चल रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत कि इस खास रिपोर्ट में जानिए कि सनी देओल की फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।

Gadar 2 Box Office Collection Day 8: आठवें दिन भी बंपर कमाई कर 'गदर 2' ने किया सिस्टम हैंग, बाकी फिल्मों ने भी टेके घुटने

Gadar 2 Box Office Collection Day 8: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही गदर मचा रही है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने आठवें दिन कितनी कलेक्शन कर लिया है

सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) का क्रेज लोगों के बीच कैसा है, यह सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। कैसे सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है साथ ही गाना मैं निकला गड्डी लेकर में लोग नाच रहे हैं। कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 19.5 करोड़ की है। इसी के साथ अब फिल्म का पूरा कलेक्शन लगभग 304.13 करोड़ का हो गया है। फिल्म की कमाई के आगे कई बॉलीवुड फिल्मों ने घुटने टेक दिए हैं। जानकरी के लिए बता दें की फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ था, ऐसे में मेकर्स और स्टार कास्ट की काफी तगड़ी कमाई हुई है। ऐसे में सनी देओल (Sunny Deol) ने अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। इसी के साथ फिल्म की कहानी को कई दर्शक मजेदार और एक्शन पैक बता रहे हैं। अब देखना ये होगा की क्या ये फिल्म शाहरुख खान की फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

End of Feed