Gadar 2 Box Office Collection Day 25 (Early Estimates): तारा सिंह और सकीना का जादू बड़े पर्दे पर आज भी बरकरार है। इसका सबूत गदर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर मिल रहा है। बड़े पर्दे पर सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 ने तहलका मचा दिया है। 22 साल बाद भी दर्शकों को तारा सिंह और सकीना की जोड़ी बड़े पर्दे पर खूब भा रही है। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद गदर 2 की कमाई में अब भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। शाहरुख खान की जवान के रिलीज होने के बाद तो गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल ही धराशाही हो जाएगी। आइए गदर 2 के 25वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
गदर 2 की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद अब गदर 2 की कमाई पर ब्रेक लग गया है। रिलीज के 25वें दिन गदर 2 के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को फिल्म के शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो यह 2.50 करोड़ तक रहने की उम्मीद है। जिसके साथ ही सोमवार को फिल्म ने 503.5 करोड़ की कुल कमाई कर ली है।
