बॉलीवुड

Gadar 2 Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ रहा है तारा सिंह का एक्शन, 15वें दिन घटी कमाई की रफ्तार

Gadar 2 Box Office Collection Day 15: सनी देओल स्टारर फिल्म गदर 2 की कमाई की रफ्तार अब वक्त के साथ-साथ कम हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने 15वें दिन कितनाकलेक्शन कर लिया

Image

Gadar 2 Box Office Collection Day 15: सनी देओल स्टारर फिल्म गदर 2 की कमाई की रफ्तार अब वक्त के साथ-साथ कम हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने 15वें दिन कितनाकलेक्शन कर लिया

Gadar 2 Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड और पॉपुलर फिल्म 'गदर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को देखने के बाद अभी भी दर्शकों के बीच काफी अच्छा खासा बज बना हुआ है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर का सीक्वल 22 साल बाद आया है, 22 सालों तक लोगों ने गदर 2 का इंतजार किया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार रुकने का मानो नाम ही नहीं ले रही है। टाइम्स नाउ नवभारत कि इस खास रिपोर्ट में जानिए कि सनी देओल की फिल्म ने रिलीज के पंद्रहवें दिन कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।

सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) का क्रेज लोगों के बीच समय के साथ-साथ अब कम हो रहा है। कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पंद्रहवें दिन 6.70 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ अब फिल्म का पूरा कलेक्शन लगभग 425.80 करोड़ का हो गया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार अब दिन भर दिन कम होती दिख रही है। वर्ल्ड वाइड 2 500 करोड़ फिल्म क्लब में शामिल हो गई है। जानकरी के लिए बता दें की फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ था, ऐसे में मेकर्स और स्टार कास्ट की काफी तगड़ी कमाई हुई है। ऐसे में सनी देओल ने अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। इसी के साथ फिल्म की कहानी को कई दर्शक मजेदार और एक्शन पैक बता रहे हैं। अब देखना ये होगा की क्या ये फिल्म शाहरुख खान की फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article