Gadar 2 Advance Booking: गदर 2 को लेकर लोगों का क्रेज अब साफ नजर आने लगा है।बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई हैं। गदर 2 के ट्रेलर को भी फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 भी रिलीज होगी। जिस वजह से बॉक्स ऑफस पर एक बड़ा क्लैश नजर आने वाला है। गदर 2 की रिलीज से पहले ही इसकी जबरदस्त हाइप नजर आ रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के नंबर देख हर कोई हैरान रह गया है। एडवांस बुकिंग को शुरू हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि फिल्म के 17 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। आइए इसके एडवांस बुकिंग कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें- Aditya Roy Kapoor-Ananya Pandey के रिलेशनशिप पर बोले चंकी पांडे, एक्ट्रेस के पापा ने खोली पोल!
पहले ही दिन बिके इतने टिकट
सनी देओल स्टारर गदर 2 ने ओपनिंग डे के लिए 17 हजार से ज्यादा टिकट खरीदे जा चुके हैं। जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को 25 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिल सकती हैं। गदर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सामने अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 फीकी पड़ सकती है। गदर 2 को एक दमदार ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।
