बॉलीवुड

Gadar 2 Advance Booking: गदर 2 की एडवांस बुकिंग देख उड़े अक्षय कुमार के होश, सनी पाजी की हुई बल्ले-बल्ले

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 4, 2023, 01:13 PM IST

Gadar 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई हैं। फिल्म 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी जबरदस्त हाइप नजर आ रही है। फिल्म ने 17 हजार से ज्यादा टिकट बेच दिए है।

Image

Gadar 2 advance booking

Gadar 2 Advance Booking: गदर 2 को लेकर लोगों का क्रेज अब साफ नजर आने लगा है।बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई हैं। गदर 2 के ट्रेलर को भी फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 भी रिलीज होगी। जिस वजह से बॉक्स ऑफस पर एक बड़ा क्लैश नजर आने वाला है। गदर 2 की रिलीज से पहले ही इसकी जबरदस्त हाइप नजर आ रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के नंबर देख हर कोई हैरान रह गया है। एडवांस बुकिंग को शुरू हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि फिल्म के 17 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। आइए इसके एडवांस बुकिंग कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

पहले ही दिन बिके इतने टिकट

सनी देओल स्टारर गदर 2 ने ओपनिंग डे के लिए 17 हजार से ज्यादा टिकट खरीदे जा चुके हैं। जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को 25 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिल सकती हैं। गदर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सामने अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 फीकी पड़ सकती है। गदर 2 को एक दमदार ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article