Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल (Ameesha Patel) भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह और अमीषा पटेल सकीना के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अमीषा पटेल ने बताया कि अनिल शर्मा के साथ उनका कैसा बॉन्ड है।
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अमीषा ने कहा कि अनिल शर्मा मेरे पिता जैसे हैं। हम दोनों के बीच बाप- बेटी जैसा रिश्ता है। एक्ट्रेस का बयान चर्चा में है। गदर 2 का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है।
अनिल शर्मा पर अमीषा ने लगाया था गंभीर आरोप
एक्ट्रेस ने फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर मिसमैनेजमेंट का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनिल शर्मा को खरी- खोटी सुनाई थी। एक्ट्रेस ने अनिल शर्मा के प्रोडक्शन हाउस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अभी तक मेकअप और टेक्नीशियन को उनके पैसे नहीं मिले है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ था।
गदर 2 इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी पाजी पाकिस्तान से अपने बेटे को वापस लेकर आने वाले हैं। वो अपनी पत्नी से वादा करते हैं कि बेटे जीते को वापस लाएंगे। गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी क्लैश हो रहा है। कौन सी फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करेगी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
