Rohit Choudhary will play boxer in Apne 2: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म सनी देओल ने खुद डायरेक्ट की थी। फिल्म पल पल दिल के पास सिनेमाघरों मे फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म पल पल दिल के पास के फ्लॉप होने के बाद करण देओल को बॉलीवुड का फ्लॉप एक्टर घोषित कर दिया गया लेकिन देओल परिवार ने इस घोषणा के सामने घुटने नहीं टेके। सनी देओल अपने बेटे करण देओल को अपने 2 से बॉलीवुड में दोबारा लॉन्च करेंगे। सनी देओल अपने 2 के लिए कमर कस चुके हैं। इन दिनों अपने 2 की कास्टिंग चल रही है, जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।
Apne 2 में हुई Gadar 2 के इस खूंखार विलेन की एंट्री, सनी पाजी के बेटे संग करेगा मुक्केबाजी
फिल्म अपने 2 के बारे में इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार इसमें गदर 2 का खूंखार विलेन अहम किरदार प्ले करता दिखेगा। फिल्म गदर 2 के एक्टर रोहित चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए इस बात पर पक्की मुहर लगाई है कि उन्हें अपने 2 में मुक्केबाज का किरदार प्ले करने का मौका मिला है, जिसके लिए वो लगातार मेहनत कर रहे हैं।
रोहित चौधरी के अनुसार, 'मैं अनिल शर्मा सर के साथ अपने 2 पर काम शुरू कर चुका था। इसी बीच गदर 2 का काम शुरू हो गया तो हम उसमें व्यस्त हो गए। फिल्म अपने 2 में मैं एक मुक्केबाज का किरदार प्ले करता दिखाई दूंगा।'
बता दें कि रोहित चौधरी फिल्म गदर 2 में भी अहम किरदार प्ले करेंगे। रोहित चौधरी ने कहा है कि वो फिल्म गदर 2 में सेकेंड खलनायक का किरदार प्ले करेंगे। अनिल शर्मा ने गदर 2 में पहले उन्हें छोटी भूमिका दी थी लेकिन उनका काम देखकर अनिल शर्मा ने उनके किरदार को बढ़ा दिया।
