बॉलीवुड

Fukrey 3 ने हथियायी Salaar की रिलीज डेट, 28 सितम्बर को दर्शकों को मिलेगा 'लाफ्टर का असली डोज'

Fukrey 3 new release date: निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर के बैनर तले बनी फुकरे 3 को मेकर्स ने 29 सितम्बर के दिन रिलीज करने का ऐलान किया है। फुकरे 3 में पुलिकित सम्राट, वरुण शर्मा और पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है।

Image

Fukrey 3 new release date out!

Fukrey 3 new release date: टाइम्स नाउ नवभारत ने आपको कुछ देर पहले अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि सितम्बर महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों की तारीखों में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हमारी खबर के तुरंत बाद ही फुकरे 3 के निर्माताओं ने नई रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है। फुकरे 3 के निर्माताओं ने ऐलान किया है कि वो अपनी मूवी को 28 सितम्बर के दिन दर्शकों के सामने पेश करेंगे। फिल्म फुकरे 3 में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है।

सलार की रिलीज डेट में होगा बदलाव

मीडिया में फैल रही खबरों की मानें तो फिल्म सलार के निर्माता जल्द ही इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। फिल्म सलार पहले 29 सितम्बर के दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन वर्क के चलते यह मूवी अब 2023 के अंत में या फिर साल 2024 की शुरुआत में रिलीज होगी। मेकर्स चाहते हैं कि सलार देखने पहुंचे दर्शकों को शिकायत का मौका न मिले, जिस कारण वो पोस्ट प्रोडक्शन वर्क में सही वक्त देना चाहते हैं। मेकर्स सलार की रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही करेंगे।

सिनेमाघरों में लौट आए हैं दर्शक

फिल्म गदर 2 और ओएमजी 2 की बम्पर कमाई ने दिखा दिया है कि दर्शक अच्छी फिल्मों के लिए पैसा खर्च करने को तैयार हैं। मेकर्स अगर शानदार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे तो दर्शकों को थिएटर जाने में कोई दिक्कत नहीं है। दर्शकों को उम्मीद है कि फुकरे सीरीज की पहली दो फिल्मों ने उनका जैसा मनोरंजन किया है, फुकरे 3 भी वैसे ही उनका मनोरंजन करेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article