बॉलीवुड

OTT पर आ गई Fukrey 3 , थिएटर में मिस करने वाले देख सकते हैं इस प्लेटफॉर्म पर

Fukrey 3 on OTT : अब थियेटर में छाने के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है, फुकरे के फैंस ने अगर थियेटर में इसे मिस कर दिया तो अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।

Image

Fukrey 3 Release on OTT

Fukrey 3 on OTT : इस साल की हिट कॉमेडी फिल्म फुकरे 3 दो महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दो पार्ट की ही तरह तीसरे पार्ट ने भी फैंस को खूब हंसाया, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा स्टार मूवी ने 124 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। अब थियेटर में छाने के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है, फुकरे के फैंस ने अगर थियेटर में इसे मिस कर दिया तो अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।

मृगदीप सिंह लांबा डायरेक्ट मूवी फुकरे 3 को रिलीज हुए दो महीने हो गए हैं। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल दिखाया थियेटर में छाने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। पुलकित सम्राट ( Pulkit Smarat) , वरुण शर्मा ( Varun Sharma) , मनजोत सिंह ( Manjot Singh) , पंकज त्रिपाठी( Pankaj Tripathi) और ऋचा चड्ढा( Richa Chdha) की मुख्य भूमिकाओं वाली फुकरे 3 आखिरकार आज लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। .कुछ समय पहले, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को फिल्म की ओटीटी रिलीज के बारे में अपडेट करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "शरारत, अराजकता, अप्रत्याशित मोड़ और हंसी - फुकरे यहां हैं फुकरे 3 ऑन प्राइम, अभी देखें।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article