Fukrey 3 Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड फिल्म 'फुकरे 3' रिलीज होते ही बड़े परदे पर छा गई है। फिल्म के पहले दो भागों ने भी दर्शकों के दिलों पर जादू चलाया था। । वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की जोड़ी ने सभी को बांधे हुए है और कहानी में जान डाल दी है। फुकरे 3 देखने के बाद दर्शकों ने अपने रिव्यू देते हुए कहा है की ये एक एंटरटेनमेंट मसाला फिल्म है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन कितनी कमाई कर ली है।
ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म 'फुकरे 3'(Fukrey 3) ने पहले ही दिन ओपनिंग करते हुए 8.5 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। अब नौवें दिन कमाई की बात करें तो फिल्म ने 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स का मानना है की इस वीकेंड फिल्म 100 करोड़ के पार जा सकती है। अगर दुनियाभर के कलेक्शन की बात करें, तो यह फिल्म 87 करोड़ कमा चुकी है। ये फिल्म चंद्रमुखी 2 और दी वैक्सीन वॉर जैसी फिल्मों के साथ 28 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म जवान भी 1.86 करोड़ से फिल्म से पीछे रह गई।
इसी के साथ दर्शकों ने फिल्म को 5 में से 4 और 3.5 स्टार भी दिए हैं। कई क्रिटिक्स का कहना है की डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा ने फिल्म को बखूबी डायरेक्ट किया है। कहानी की बात करें तो इस बार भोली पंजाबन चुनाव लड़ती हुई नजर आ रही है, जिसको मुकाबला देने के लिए हनी ने चूचा को खिलाफ खड़ा किया है। चूचा और भोली पंजाबन की लव स्टोरी ने सभी का पेट दर्द कर दिया है। फिल्म के आखरी में अली फजल की एंट्री कराते हेउ मेकर्स फुकरे 4 का हिंट दे गए हैं।
