Fukrey 3 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड की मसालेदार फिल्म 'फुकरे 3' रिलीज होते ही बड़े परदे पर छा गई है। फिल्म के पहले दो भागों की तरह दर्शकों को तीसरा पार्ट भी दिलों पर जादू चला रहा है। वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की जोड़ी ने सभी को बांधे हुए है और कहानी में जान डाल दी है। फुकरे 3 देखने के बाद दर्शकों ने अपने एक से बढ़ कर एक रिव्यू देते हुए कहा है की ये एक टोटल मसाला फिल्म है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन कितनी कमाई कर ली है।
ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) ने पहले ही दिन ओपनिंग करते हुए 8.5 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। अब 12वें दिन 1.46 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसकी वजह से अब फिल्म का पूरा कलेक्शन 77.92 करोड़ हो गया है। फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) की कमाई को भी धोभी पछाड़ दे दिया है। ऐसे में वर्ल्ड वाइड में भी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है, जिसे देख मेकर्स काफी खुश हैं।
जानकारी के लिए बता दें की फिल्म चंद्रमुखी 2 और दी वैक्सीन वॉर जैसी फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी। इसके बावजूद भी फिल्म का कलेक्शन बाकियों से कई ज्यादा अच्छा है। फैंस का कहना है की डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा ने इस बार भी फिल्म में कूट-कूट कर एंटरटेनमेंट भरा है। साथ ही चूचा और भोली के रोमांस फिल्म को एक नया मोड़ दिया है, जो काफी देखने लायक है।
