बॉलीवुड

Fukrey 3 Box Office Collection: पुलकित-वरुण की फिल्म ने 11वें की ताबड़तोड़ कमाई, कलेक्शन देख खुश हुए मेकर्स

Fukrey 3 Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) ने दूसरे वीकेंड के खत्म होते-होते अच्छी कमाई बॉक्स ऑफिस पर की है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Image

Fukrey 3

Fukrey 3 Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर भी भी कायम है। इस फिल्म की कमाई देख निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने 10वें 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। शुरुआती अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक पुलकित और वरुण की फिल्म 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए देखें फिल्म का 11वें दिन का कलेक्शन कितना रहा है।

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की 'फुकरे 3' ने 11वें दिन 4 से 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ये फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। बता दें फिल्म ने 10 दिनों में 72 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। ऐसे में अब 11वें के नंबर्स ने भी मेकर्स को निराश नहीं किया है।

'फुकरे 3' का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है। इस फिल्म में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा के अलावा 'फुकरे 3' में ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। हालांकि बाकी 2 फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद अली फजल तीसरे पार्ट का हिस्सा नहीं हैं लेकिन फिल्म में उनका धांसू कैमियो है, जो सभी को पसंद आया है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ये कितने करोड़ कमाने में कामयाब रहती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article