Shamita Shetty से Bobby Deol तक बॉलीवुड में फिस्ड्डी निकले इन सितारों के भाई-बहन, नहीं चली फिल्में

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 22, 2023, 03:21 PM IST

Failed Siblings of bollywood superstars: बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिनके भाई-बहन ने इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया, बावजूद इसके वह बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का नाम भी शामिल है। आइए पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉलीवुड के ऐसे कई सुपरस्टार हैं जो फ्लॉप साबित हुए हैं।
  • इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का भी नाम है।
  • आमिर खान के भाई फैजल खान भी फ्लॉप रहे हैं।

Failed Siblings of bollywood superstars: बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिनके भाई-बहन ने इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया, बावजूद इसके वह बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी से लेकर सन्नी देओल के भाई बॉबी देओल का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैजन खान ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाने की कोशिश की थी, लेकिन खराब एक्टिंग की वजह से वह फ्लॉप साबित हुए थे। इन एक्टर्स और एक्ट्रेस को शुरुआती फिल्म में तो काम मिल गया था क्योंकि यह उनके भाई या बहन पहले से ही इंडस्ट्री में काम कर रहे थे, लेकिन वह इंडस्ट्री में नहीं टिक पाए। इसकी वजह उनकी खराब एक्टिंग ही बताई जाती है। आइए एक बार इस पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

failed siblings of bollywood superstars

सलमान खान और सोहेल खान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की स्टारडम के आगे उनके भाई सोहेल खान कहीं नजर नहीं आते हैं। सोहेल खान ने बॉलीवुड फिल्म मैने दिल तुझको दिया के साथ साल 2002 में डेब्यू किया था। जिसके बाद सोहेल खान कई फ्लॉप फिल्मों में नजर आए हैं। सलमान खान की सक्सेस के आगे उनके भाई सोहेल खान बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए हैं। अब सोहेल खान ने खुद को इंडस्ट्री से दूर कर लिया है। आखिरी बार वह सलमान खान के साथ ही फिल्म ट्यूबलाइट में नजर आए थे, जो एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।

End of Feed