Failed Siblings of bollywood superstars: बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिनके भाई-बहन ने इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया, बावजूद इसके वह बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी से लेकर सन्नी देओल के भाई बॉबी देओल का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैजन खान ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाने की कोशिश की थी, लेकिन खराब एक्टिंग की वजह से वह फ्लॉप साबित हुए थे। इन एक्टर्स और एक्ट्रेस को शुरुआती फिल्म में तो काम मिल गया था क्योंकि यह उनके भाई या बहन पहले से ही इंडस्ट्री में काम कर रहे थे, लेकिन वह इंडस्ट्री में नहीं टिक पाए। इसकी वजह उनकी खराब एक्टिंग ही बताई जाती है। आइए एक बार इस पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

failed siblings of bollywood superstars
सलमान खान और सोहेल खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की स्टारडम के आगे उनके भाई सोहेल खान कहीं नजर नहीं आते हैं। सोहेल खान ने बॉलीवुड फिल्म मैने दिल तुझको दिया के साथ साल 2002 में डेब्यू किया था। जिसके बाद सोहेल खान कई फ्लॉप फिल्मों में नजर आए हैं। सलमान खान की सक्सेस के आगे उनके भाई सोहेल खान बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए हैं। अब सोहेल खान ने खुद को इंडस्ट्री से दूर कर लिया है। आखिरी बार वह सलमान खान के साथ ही फिल्म ट्यूबलाइट में नजर आए थे, जो एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।

failed siblings of bollywood superstars
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने बेहतरीन करियर के लिए जानी जाती हैं, उनकी फिटनेस और एक्टिंग का दीवाना हर कोई है। हालांकि उनकी बहन शमिता शेट्टी ऐसा नहीं कर सकीं। उन्हें बॉलीवुड के कुछ सबसे फ्लॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में गिना जाता है। शमिता शेट्टी ने अभी तक सिर्फ 2 फिल्मों में ही नजर आई हैं। जिसके बाद अब उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली है।
आमिर खान और फैजल खान

failed siblings of bollywood superstars
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैजल खान, उनके साथ फिल्म 'मेला' में नजर आए थे। हालांकि फिल्म एक बड़ी डिजास्टर साबित हुई थी। जिसके बाद उनकी खराब एक्टिंग की वजह से उन्हें ज्यादा फिल्में ऑफर नहीं की गई और अब वह बॉलीवुड की चकाचौंध से काफी दूर हो गए हैं। फैजल खान को सबसे प्लॉप एक्टर्स की लिस्ट में गिना जाता है।
सन्नी देओल और बॉबी देओल

failed siblings of bollywood superstars
बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल की एक्टिंग के काफी चाहनेवाले हैं। वह गदर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके भाई बॉबी देओल ने साल 1995 की फिल्म 'बरसात' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि इसके बाद बॉबी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चलीं। फिर एक समय के बाद उन्हें काम मिलता भी बंद हो गया। अब वह काफी कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। हालांकि वह OTT प्लेटफॉर्म पर अच्छा नाम कमा रहे हैं।
इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने भी बॉलीवुड में जगह बनाने की कोशिश की थी, हालांकि यह कोशिश ज्यादा कामयाब नहीं हो सकी हैं, उन्होंने साल 2010 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। अभी तब कुल मिलाकर वह सिर्फ 2 फिल्मों में ही नजर आए हैं। इस लिस्ट में सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान का नाम भी शामिल है, जो अपने भाई की यह ज्यादा सक्सेसफुल नहीं हो सकीं।
