फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025: तो इसलिए 'द टाइम्स ग्रुप' के MD विनीत जैन ने इवेंट के लिए चुना गुजरात, CM भूपेंद्र पटेल का भी किया शुक्रिया

Filmfare Awards 2025: फिल्मीजगत के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक फिल्मफेयर का 70वां संस्करण एक बार फिर से गुजरात में आयोजित होने वाला है। आयोजन के लिए द टाइम्स ग्रुप ने गुजरात सरकार से आधिकारिक तौर से हाथ भी मिलाया। वहीं हाल ही में 'द टाइम्स ग्रुप' के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने बताया कि उन्होंने गुजरात को ही क्यों चुना।

The Times Group Managing Director Vineet Jain On 70th Filmfare: भारतीय सिनेमा जगत का सबसे पुराना व प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने 70वें संस्करण के साथ वापसी के लिए तैयार है। बीते साल की तरह इस साल भी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 70वें संस्करण का आयोजन गुजरात में होने वाला है। आयोजन के लिए द टाइम्स ग्रुप ने गुजरात सरकार के साथ आधिकारिक रूप से हाथ भी मिलाया है। फिल्मफेयर के 70वें संस्करण के आयोजन के सिलसिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी, जिसमें फिल्मी जगत के जाने-माने चेहरों के साथ-साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए। वहीं अब द टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर ने टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान इस बात से पर्दा उठाया कि उन्होंने 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार (70th Filmfare Awards) के लिए आखिर गुजरात को ही क्यों चुना है।

filmfare awards 2025

फोटो क्रेडिट- टाइम्स नाउ

द टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन (Vineet Jain) ने बताया कि 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (70th Filmfare Awards) से गुजरात को जोड़ना इसके पर्यटन व अन्य चीजों को किस तरह प्रभावि करेगा। विनीत जैन ने इस बारे में कहा, "फिल्मफेयर केवल सिनेमा का जश्न मनाने के बारे में ही नहीं है, बल्कि ये सिनेमा, संगीत और सांस्कृतिक चीजों के अनुभवों को एक साथ लाने का भी इवेंट है। ये केवल एक दिन सिनेमा की उपलब्धियों को मनाने के बारे में नहीं है, बल्कि हम पूरे साल इसका जश्न मनाते हैं। मुझे लगता है कि गुजरात के दर्शन से फिल्मफेयर का दृष्टिकोण जोड़ने पर हमें राज्य में सिनेमा, टैलेंट और पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। और हम गुजरात के मुख्यमंत्री के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने एक बार फिर हमारा स्वागत किया।"

End of Feed