Fighter Trailer Out: दीपिका पादुकोण- ऋतिक रोशन की 'फाइटर' में दिखा धमाकेदार एरियल एक्शन, देशभक्ति पर आधारित है फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 15, 2024, 01:55 PM IST

Fighter Trailer Out: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक्शन ड्रामा फिल्म फाइटर लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में एरियल शॉट्स और जबरदस्त एक्शन सीन्स ने जीता फैंस का दिल।

Fighter Trailer Out: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म फाइटर (Fighter) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में शानदार एयर शॉट्स, जबरदस्त एक्शन सीन्स और डायलॉग्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ये फिल्म इस साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। आइए बिना देर किए ट्रेलर पर नजर डालते हैं।

Fighter

Fighter Trailer Out (credit pic: instagram)

End of Feed