Fighter Trailer Fan Review: नस-नस में देशभक्ति घोलने आ रहे हैं ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण, ट्रेलर देखकर 56 इंच का हुआ भारतवासियों का सीना

Fighter Trailer Review: अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नई फिल्म फाइटर (Fighter) का ट्रेलर दर्शकों के सामने है, जिसका सभी इंतजार कर रहे थे। फिल्म फाइटर की कहानी पुलवामा अटैक के आसपास गढ़ी गई है, जिसमें डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने देशभक्ति का तड़का लगाया है। फिल्म में ऋतिक-दीपिका (Deepika Padukone) के साथ-साथ अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी अहम रोल में हैं।

Fighter Trailer Review: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नई फिल्म फाइटर (Fighter) का ट्रेलर दर्शकों के सामने है। फिल्म फाइटर में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और करण सिंह ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म फाइटर की कहानी पुलवामा अटैक के आसपास गढ़ी गई है, जिसमें डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बॉलीवुडिया तड़का लगाया है। सिद्धार्थ आनंद मेगा बजट फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं और फिल्म फाइटर का हर एक फ्रेम इस बात की गवाही दे रहा है कि सिद्धार्थ ने फाइटर को बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ऋतिक रोशन के फैंस खुश हो उठे हैं और हर भारतीय का सीना 56 इंच का हो गया है।

Fighter Trailer

एक फैन ने फाइटर का ट्रेलर देखने के बाद ट्विटर पर लिखा है, 'क्या कमाल की फिल्म बनाई है सिद्धार्थ आनंद ने... ऋतिक रोशन ऐसी ही बिग बजट फिल्मों के लिए बने हैं।' तो वहीं दूसरे व्यक्त ने लिखा है, 'ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का ट्रेलर देखने के बाद मजा आ गया। इसे तो फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखना है।' आप लोगों के ट्वीट नीचे देख सकते हैं...

End of Feed