बॉलीवुड

Fighter डायरेक्टर Siddharth Anand ने दिया Hania Aamir को करारा जवाब, बोले 'क्या पाकिस्तानी एक्टर्स...'

Siddharth replied to Hania Aamir: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्शन डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की नई फिल्म फाइटर (Fighter) का ट्रेलर जब इंटरनेट पर रिलीज हुआ था, तब कई सारे पाकिस्तानी एक्टर्स ने इसकी आलोचना की थी। फिल्म रिलीज से चंद दिनों पहले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने ऐसे लोगों को जवाब दिया है।

Image

Sid Hania aamir

Siddharth replied to Hania Aamir: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सेलीब्रेटेड एक्शन डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की नई फिल्म फाइठर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म फाइटर (Fighter) का ट्रेलर जब इंटरनेट पर रिलीज हुआ था, तब कई सारे पाकिस्तानी कलाकारों ने इस पर सवाल खड़े किए थे और कहा कि सिद्धार्थ आनंद जैसे डायरेक्टर अपनी फिल्मों के जरिए पाकिस्तानी के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने पाकिस्तानी कलाकारों करारा जवाब दिया है और अपनी फिल्म का बचाव किया है।

अदाकारा हानिया आमिर (Hania Aamir) भी ऐसे ही पाकिस्तानी कलाकारों में शामिल थीं, जिन्होंने फाइटर के ट्रेलर की आलोचना की थी। हानिया आमिर ने कहा था, 'यह काफी दुखद है कि आज भी ऐसे लोग हैं, जिन्हें पता है कि सिनेमा में कितनी ताकत है फिर भी दो देशों के बीच खायी खोदने का काम करते हैं। मैं उन आर्टिस्ट्स के लिए दुखी हूं जो दोनों देशों के बीच नदीकियां बढ़ाने का काम करते हैं।'

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने हानिया आमिर समेत सभी पाकिस्तानी कलाकारों को एक साथ जवाब देते हुए लिखा है, 'परवाज है जुनून एक एंटी इंडियन एयर फोर्स मूवी थी, जिसमें खुद हानिया आमिर ने काम किया था। इस फिल्म में भारतीय एयर फोर्स को विलेन के तौर पर पेश किया गया था' सिद्धार्थ आनंद के इस ट्वीट ने पूरे पाकिस्तानी की बोलती बंद कर दी है। वैसे आपका फाइटर ट्रेलर के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं और यह भी साझा करें कि आप ऋतिक-दीपिका की फाइटर देखने के लिए कितने उत्साहित हैं?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article