बॉलीवुड कमबैक को लेकर Fawad Khan ने खोली जुबान, बोले 'बातें होती रहती हैं लेकिन...'

Fawad Khan on Bollywood Comeback: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में अपने कमबैक को लेकर फवाद खान (Fawad Khan) ने बड़ी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि ऐसी बातें होती रहती हैं। हालांकि फवाद खान ने अपने कमबैक को लेकर ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की है।

Fawad Khan on Bollywood Comeback: पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो बॉलीवुड में एक बार फिर कमबैक करने वाले हैं। इन खबरों ने फवाद खान के फैन्स को बेताबी को और बढ़ा दिया है। हरकोई यह जानने के लिए बेताब है कि निर्माताओं ने कौन सी फिल्म ऑफर की है, जिसमें फवाद खान को अहम भूमिका में देखा जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि फवाद खान अब लगभग 8 सालों के बाद बॉलीवुड में अपनी धाक जमाते नजर आएंगे। बॉलीवुड में कमबैक की खबरों पर फवाद खान ने भी चुप्पी तोड़ दी है।

Fawad Khan

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए फवाद खान ने बॉलीवुड कमबैक को लेकर कहा, 'बातें हो रही होती हैं। अगर ऐसा कुछ होगा तो मैं जरूर आपको बताऊंगा। आपके साथ शेयर करूंगा। किस तरह मैं छुपा सकता हूं?' फवाद खान ने अभी तक सटीक जानकारी नहीं दी है कि वो सच में बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फवाद खान को मेकर्स ने एक रोमांटिक मूवी ऑफर की है, जिसमें वाणी कपूर को लीड रोल में देखा जाएगा।

End of Feed