रणवीर सिंह की 'Don 3' के लिए लोगों को करना होगा इंतजार, अगले साल मार्च में फिल्म शुरू करेंगे फरहान अख्तर?

Ranveer Singh's Don 3: बॉलीवुड गलियारों से अब जो उड़ती-उड़ती खबर सामने आई है उसके मुताबिक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' को मेकर्स अगले साल मार्च में शुरू करेंगे। इस समय रणवीर सिंह और फरहान अख्तर दोनों की बाकी कमिटमेंट्स को पूरा करने में बिजी हैं।

Ranveer Singh's Don 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को मेकर्स ने फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) में कास्ट किया। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। 'डॉन 3' में शाहरुख खान की जगह लेने पर रणवीर सिंह को काफी ट्रोल भी किया गया था। उम्मीद की जा रही थी कि 'डॉन 3' की शूटिंग मेकर्स 2024 में शुरू करेंगे। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि मेकर्स फिल्म को अगले साल जनवरी में शुरू करेंगे लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक रणवीर सिंह के फैन्स को अब और भी इंतजार करना पड़ेगा। आइए जानें फरहान अख्तर किस महीने में फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग करेंगे।

Ranveer Singh and Farhan Akhtar

न्यूज 18 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 'डॉन 3' पहले से ही प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। अब मेकर्स फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च में शुरू करने की प्लानिंग में हैं। फरहान अख्तर और रणवीर सिंह दोनों ही इस समय बाकी कमिटमेंट्स को पूरा करने में लगे हुए हैं।

End of Feed