Farhan Akhtar ने '120 बहादुर' के सेट से शेयर की पहली तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

फरहान अख्तर ने कुछ ही दिनों पहले फिल्म '120 बहादुर' की अनाउंसमेंट की थी। एक्टर फिल्म में मेजर शैतान सिंह का रोल प्ले कर रहे हैं। एक्टर ने फिल्म के सेट से पहली तस्वीर शेयर की है। इस फोटो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर -डायरेक्टर में से एक है। एक्टर इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। 3 साल के बाद फरहान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म '120 बहादुर' का ऐलान कर दिया है। फिल्म में एक्टर मेजर शैतान सिंह का रोल प्ले करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक्टर ने फिल्म के सेट से पहली तस्वीर शेयर की है। इस फोटो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। ये भी पढ़ें- Zaheer Iqbal संग Sonakshi की शादी से खुश है सिन्हा परिवार, एक्ट्रेस ने बताया कैसा था परिवार का रिएक्शन

farhan akhtar

Farhan Akhtar (credit Pic:Instagram)

फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर लद्दाख की वादियों से फोटो शेयर की है। फोटो में फिल्म के क्रू मेंबर्स सेट पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, क्रू अपना काम कर रहा है।

End of Feed