Visfot से सामने आया रितेश देशमुख और फरदीन खान का इंटेंस लुक, इस दिन Ott पर मचाएगी धमाल

रितेश देशमुख और फरदीन खान की अपकमिंग फिल्म विस्फोट का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में दोनों इंटेंस लुक देते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले 2 साल से ये फिल्म अटकी हुई थी। मेकर्स इस फिल्म को जिओ सिनेमा प्रीमियम पर रिलीज करेंगे। फिल्म के पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

फरदीन खान (Fardeen Khan) और रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) अपनी अपकमिंग फिल्म 'विस्फोट' (Visfot) को लेकर सुर्खियों में हैं। विस्फोट की शूटिंग दो साल पहले हो गई थी। क्राइम थ्रिलर फिल्म में फरदीन, रितेश के साथ क्रिस्टल डिसूजा भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण टी सीरीज और संजय गुप्ता ने मिलकर किया है। ये क्राइम बेस्ड मूवी है जिसे जिओ सिनेमा पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में फरदीन और रितेश धांसू लुक में नजर आए। पोस्टर में साफ पता चल रहा है कि दोनों एक-दूसरे के ओपजिट होंगे।

End of Feed