बॉलीवुड

Farah Khan की मां Menaka Irani ने 79 की उम्र में ली आखिरी सांस, चंद रोज पहले ही किया था इमोशनल पोस्ट

Farah Khan's Mother Passes Away: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan Mother) की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर अब फराह की मां की मौत की खबर वायरल हो रही है। साथ ही उनका एक इमोशनल पोस्ट भी नजर आ रहा है।

Image

Farah Khan's Mother Menka Irani Dies at 79

Farah Khan's Mother Passes Away: कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान और डायरेक्टर साजिद खान की मां मेनका ईरानी (Menaka Irani Death) का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने 79 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मेनका ईरानी, टाइल्ड एक्टर डेज़ी ईरानी और हनी ईरानी की बहन थीं। उन्होंने फिल्म बचपन (1963) में एक अभिनेता के रूप में भी काम किया था, जिसमें सलमान खान के पिता सलीम खान भी थे। बाद में उन्होंने फिल्म निर्माता कामरान से शादी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेनका पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। अब सोशल मीडिया पर फराह खान का एक पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है, जो कुछ दिन पुराना ही है, इस पोस्ट में फराह ने अपनी मां के लिए एक इमोशनल कैप्शन भी शेयर किया है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

मां के लिए फराह ने शेयर किया था इमोशनल पोस्ट

हम सभी अपनी मां को हल्के में लेते हैं...खासकर मैं! पिछले महीने मुझे पता चला कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं.. वह सबसे मजबूत, सबसे बहादुर व्यक्ति हैं .. कई सर्जरी के बाद भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर वैसा ही है। जन्मदिन मुबारक हो मां! आज घर वापस आने के लिए अच्छा दिन है, मैं तुम्हारे इतना स्वस्थ होने का इंतजार नहीं करूंगा कि तुम मुझसे फिर से लड़ना शुरू कर सको.. आई लव यू।'

फराह खान या साजिद खान की तरफ से फिलदाल अपनी मां के निधन को लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। हालांकि फैंस फराह की इस पुरानी पोस्ट पर ही कमेंट कर रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article