बॉलीवुड

Pritish Nandy Dies: नहीं रहे मशहूर फिल्ममेकर प्रीतिश नंदी, अनुपम खेर ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Pritish Nandy Dies: मशहूर फिल्ममेकर, लेखक और कवि प्रीतिश नंदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। फिल्ममेकर को 'चमेली' और 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनके निधन से सिनेमा जगत में सन्नाटा पसरा हुआ है। हाल ही में एक्टर अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है।

Image

Pritish Nandy Dies

Pritish Nandy Dies: मशहूर फिल्ममेकर, लेखक और कवि प्रीतिश नंदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। फिल्ममेकर को 'चमेली' और 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनके निधन की पुष्टि बेटे कुशन नंदी ने की। वहीं एक्टर अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर दुख भरा पोस्ट शेयर किया है।

मेरा सपोर्ट सिस्टम और ताकत

अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-अपने सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतिश नंदी के निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूँ। अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और एक साहसी और अद्वितीय संपादक-पत्रकार। वह मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में मेरा सपोर्ट सिस्टम और ताकत का एक बड़ा स्रोत थे। हमने बहुत सी चीजें शेयर कीं। वह उन सबसे निडर लोगों में से एक थे, जिनसे मैं मिला हूं। हमेशा जीवन से बड़े मैंने उनसे बहुत सी चीजें सीखीं है। हाल ही में हम ज्यादा नहीं मिले। मैं कभी नहीं भूलूंगा जब उन्होंने मुझे फिल्मफेयर के कवर पर और सबसे महत्वपूर्ण रूप से TheIllustratedWeelky पर रखकर मुझे आश्चर्यचकित कर दिया था। वह यारों के यार की सच्ची परिभाषा थे। मैं आपको और हमारे साथ बिताए दिनों को याद करूंगा मेरे दोस्त।

24 फिल्मों को किया प्रोड्यूस

प्रीतिश नंदी ने अपने करियर में 24 फिल्में बनाईं है। इस लिस्ट में 'चमेली' और 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' 'सुर', 'कांटे', 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'एक खिलाड़ी एक हसीना' और 'अनकही' शामिल है। वही प्रीतिश नंदी ने दूरदर्शन, जी टीवी और सोनी टीवी पर 500 न्यूज और करंट अफेयर्स के शो भी किए थे।

संसद के सदस्य भी थे प्रीतिश नंदी

मशहूर लेखक प्रीतिश नंदी छह सालों तक संसद के सदस्य भी थे। प्रीतिश नंदी ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के इम्प्रूवमेंट के लिए एक्सपर्ट समिति का नेतृत्व भी किया था और 2011 में सूचना और प्रसारण मंत्रालय को अपने निष्कर्ष सौंपे थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article