बीते दिन अंबानी परिवार में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई और कपल हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। अंबानी परिवार के इस फंक्शन में बॉलीवुड सितारों की मेला भी दिखा। इस फंक्शन में भाईजान सलमान खान भी नजर आए। वहीं ऐश्वर्या राय भी इस फंक्शन में दिखीं। वे अपनी बेटी के साथ अंबानी परिवार के फंक्शन में पहुंची। उनके बेटी के साथ आने से लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि उनका बच्चन परिवार से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच ऐश्वर्या राय और सलमान की एक फोटो वायरल हो रही है।
Aishwarya Rai with salman khan
इस वायरल फोटो में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को देखकर लग रहा है कि सलमान और ऐश्वर्या अंबानी की शादी में एकसाथ नज़र आए। बता दें अनंत-राधिका की शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहे है, लेकिन किसी भी ऑथेंटिक साइट पर ऐसी कोई तस्वीर नहीं है, जिसमें ऐश्वर्या राय और सलमान खान साथ नजर आ रहे हो। बता दें ये एडिटेड फोटो है। दो अलग-अलग तस्वीरों को जोड़कर यह तस्वीर तैयार की गई है।
फैमिली फोटो में ऐश्वर्या और आराध्या नहीं
असली तस्वीर में सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान दिखाई दे रही है। वही ऐश्वर्या के साथ केवल उनकी बेटी आराध्या राय बच्चन हैं। वही अमिताभ बच्चन ने अनंत और राधिका की शादी में नाती-नातिन, बेटा-बेटी, पत्नी जया और दामाद निखिल नंदा के साथ एंट्री की। सभी ने मीडिया के सामने एक साथ पोज दिया और फैमिली फोटो भी खिंचवाई। लेकिन फैमिली फोटो में ऐश्वर्या और आराध्या साथ नहीं थीं।
