Exclusive: रणबीर कपूर की इस बात ने जीता विवेक ओबरॉय का दिल, तारीफ के पुल बांधते नहीं थक रहे एक्टर

Exclusive: Ranbir Kapoor This Gesture Wins Vivek Oberoi Heart: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विवेक ओबरॉय ने रणबीर कपूर की तारीफों के पुल बांध दिये हैं। दरअसल, 'एनिमल' की सक्सेस पार्टी के दौरान रणबीर कपूर ने उनके पिता और उनसे ऐसा व्यवहार किया, जिसने उनका दिल जीत लिया।

Exclusive: Ranbir Kapoor This Gesture Wins Vivek Oberoi Heart: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विवेक ओबरॉय जल्द ही रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आने वाले हैं। उनकी ये सीरीज रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन हाल ही में विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi), रणबीर कपूर को लेकर दिये अपने बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, विवेक ओबरॉय ने जूम संग बातचीत के दौरान 'एनिमल' एक्टर रणबीर कपूर की जमकर तारीफें की। उन्होंने ये भी कहा कि एक्टर में जरा भी घमंड नहीं है।

विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) ने रणबीर कपूर के साथ-साथ संदीप रेड्डी वांगा की बातें भी बताईं। उन्होंने एनिमल में उनके पिता सुरेश ओबरॉय को छोटा सा रोल देने के लिए शुक्रिया अदा किया। विवेक ने इस सिलसिले में कहा, "मेरे पापा ने फिल्म में छोटा सा रोल किया था, लेकिन वो भी जबरदस्त था। संदीप रेड्डी वांगा ने मेरे पापा से कहा था कि उन्हें ये रोल करना ही पड़ेगा। मैं इस चीज के लिए वांगा का शुक्रिया अदा करता हूं, क्योंकि उन्होंने ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन, दोनों ही जगह मेरे पापा को बहुत सम्मान दिया है। संदीप पापा को उस रोल के लिए उकसाते रहे और इस चीज से मेरे पापा को पिछले दिन याद आ गए जब आपको एक कलाकार के तौर पर प्यार करता है और सम्मान देता है।"

End of Feed