Exclusive: विनोद राउत की ड्रामा फिल्म पुश्तैनी को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) कैमियो रोल में नजर आएंगे। एक्टर निर्देशक प्रोड्यूसर ने अपनी फिल्म को लेकर बात की। विनोद से पूछा गया कि राजकुमार ने फिल्म में कैमियो रोल के लिए कितना चार्ज किया है। जूम से बातचीत करते हुए विनोद ने बताया कि राजकुमार राव और उनकी पहली मुलाकात दिल्ली में थिएटर करते समय हुई थी। हम वहां बेस्टफ्रेंड बन गए। इसके बाद वो एफटीआईआई चला गया। उसने मुझे बताया कि किस तरह की एक्टिंग है। किस तरह का स्टाइल है। इसके बाद उसने मेरा फॉर्म भरा और मेरा वहा सिलेक्शन हो गया। उसने मेरे करियर की शुरुआत में मेरी बहुत मदद की।
Vinod Rawat and Rajkummar Rao (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Exclusive: एटली की Baby John से सामने आई Varun Dhawan की तस्वीरें, एक्टर का धांसू लुक देख फैंस हुए दीवानें
विनोद ने आगे बताया, बॉम्बे में भी राजकुमार और मैं साथ मे प्रैक्टिस किया करते थे। हम साथ में वॉइस एक्सरसाइज और एक्टिंग करते थे। सबसे दिलचस्प बात थी कि जब भी वो कुछ करता था तो मुझे बताता था। जब मैंने अपनी स्क्रिप्ट खत्म की तो सबसे पहले मैंने सोचा किसके पास क्रिएटिव इनपुट्स के लिए जाऊं? और मैं राजकुमार राव के पास गया।
पुश्तैनी के लिए राजकुमार ने नहीं लिए पैसे
विनोद ने बताया, राजकुमार ने पुश्तैनी की स्क्रिप्ट पढ़ीं और उसने कहा कि मुझे इस फिल्म का कैरेक्टर करना है। मैं थोड़ा रुका और रोने लगा। मैंने उससे कहा, राजू, तुम ये मत करो। ये तुम्हारे लिए नहीं है और उसने कहा, मैं करूंगा और मैं कर रहा हूं। मुझे करने दो। विनोद ने कहा, राजकुमार इस रोल के लिए मैं तुम्हें पैसे नहीं दे सकता हूं क्योंकि मेरे पास उतने पैसे नहीं है। उसने कहा, मुझे पैसे नहीं चाहिए, बस तुम मुझे 2 से 3 बार गले लगा लेना। उसकी ये बातें सुनकर मैं काफी इमोशनल हो गया। पुश्तैनी 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
