Exclusive: वीर पहाड़िया ने भाई शिखर की गर्लफ्रेंड जान्हवी कपूर को लेकर कही ये बात, रिश्ते पर लगा दी मुहर

Veer Pahariya on Shikhar and Janhvi's Relationship: जूम से बात करते हुए वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने भाई शिखर की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की जमकर तारीफ की है। वीर ने कहा कि वो जान्हवी की इज्जत करते हैं।

Veer Pahariya on Shikhar and Janhvi's Relationship: वीर पहाड़िया इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) को जल्द ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' में लीड रोल निभाते हुए देखा जाएगा। यह फिल्म वीर पहाड़िया के आने वाले करियर के लिए बेहद खास है। हाल ही में अभिनेता ने जूम से बात करते हुए फिल्म 'स्काई फाॅर्स' को लेकर बताया कि वो कितने उतसाहित हैं। इतना ही नहीं वीर ने अपने भाई शिखर पहाड़िया और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को प्रेरणा बताया।

Veer Pahariya and Janhvi Kapoor

शिखर और जान्हवी के बारे में बात करते हुए वीर पहाड़िया ने कहा, 'स्काई फाॅर्स अनाउंस होने से पहले मेरी मूंछों के साथ तस्वीर खींची गई थी। मैं घबराया हुआ था। यह सब मेरे लिए एकदम नया है और मैं सीख रहा हूं।' जान्हवी कपूर जो फिल्में चुनती हैं उनको लेकर भी वीर ने एक्ट्रेस की तारीफ की।

End of Feed