बॉलीवुड

Chhaava Trailer: अग्नि, पानी , तूफान को एक करने आ रहे हैं Vicky Kaushal , 'छावा' का ट्रेलर 22 जनवरी को करेगा धमाका

Chhaava Trailer Update: एक्टर ने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ी डिटेल्स शेयर की है। विक्की कौशल ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर इस दिन दिखाया जाएगा। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर से जुड़ी अपडेट शेयर करते हुए फैंस को खुश कर दिया।

Image

Chhaava Trailer Update

Chhaava Trailer Update: विक्की कौशल( Vicky Kaushal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म छावा( Chhaava) को लेकर फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। छत्रपती शिवाजी महाराज के जीवन पर बनी इस फिल्म को देखने का इंतजार अब लोग नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म अगले महीने फरवरी को रिलीज हो रही है, इससे पहले एक्टर ने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ी डिटेल्स शेयर की है। विक्की कौशल ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर इस दिन दिखाया जाएगा। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर से जुड़ी अपडेट शेयर की है।

इस दिन रिलीज होगा छावा का ट्रेलर

छावा का टीजर शेयर शेयर करते हुए मैडोक फिल्म्स ने लिखा है' अग्नि भी वो, पानी भी वो, तूफान भी वो , शेर शिवा का छावा है वो' छावा का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज किया जाएगा . वहीं फिल्म 14 फरवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, 'छावा' को एक साहसी योद्धा की प्रेरक कहानी के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसने 1681 एक महान शासनकाल की शुरुआत थी। फिल्म में विक्की शिवाजी महाराज की भूमिका में हैं। फिल्म में उनके साथ सह कलाकार रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) नजर आने वाली है। इसके अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में है।

फैंस का रिएक्शन

छावा के ट्रेलर अपडेट पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। विक्की कौशल के चाहने वाले इस फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। लोग कॉमेंट में यह लिख रहे हैं कि इस बार विक्की कौशल धमाका करने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article