बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, टाइम्स नाउ के हाथ बड़ा सुराग लगा है। एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग से कुछ मिनट पहले तीन संदिग्ध मुंबई के अंधेरी स्थित एक होटल से निकलते नजर आ रहे हैं। इनमें एक के पास नीला बैग था, जिसमें कथित तौर पर पिस्तौल होने की आशंका है। वहीं, बाकी दो पीली पल्सर बाइक से रवाना हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों इसके बाद जुहू के फुटबॉल ग्राउंड पहुंचे, जहां 18 अक्टूबर को गोलीबारी हुई थी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-"मेरी उम्मीद से बढ़कर...", Mahesh Babu ने रामायण से प्रेरित वाराणसी सीक्वेंस में किया कमाल का काम, फैन हुए SS Rajamouli)
टाइगर श्रॉफ केस में आया अपडेट (pic credit-times now/instagram)
होटल से निकलने का समय CCTV में कैद
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज 18 अक्टूबर को अंधेरी के एक होटल के बाहर रिकॉर्ड हुई थी। यह घटना टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले से कुछ समय पहले की बताई जा रही है। फुटेज में एक संदिग्ध शाम 4:12 बजे नीले रंग का बैग लेकर होटल से निकलता दिखाई देता है। आशंका जताई जा रही है कि बैग में पिस्तौल थी। इसके ठीक एक मिनट बाद, शाम 4:13 बजे, दो अन्य संदिग्ध पीले रंग की पल्सर बाइक से निकलते नजर आते हैं। हालांकि, बैग में सच में क्या था और फुटेज में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान क्या है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों संदिग्ध अंधेरी के होटल से सीधे जुहू के फुटबॉल ग्राउंड पहुंचे थे। 18 अक्टूबर को इसी जगह फायरिंग की घटना हुई थी। बताया जाता है कि जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से निकल रहे थे, तभी गोलियां चलाई गईं। इस घटना में एक्टर को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर को गोली लगी थी। एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच ने बुधवार, 21 अक्टूबर को राजस्थान के कोटा से तीन मुख्य आरोपियों को मुंबई लाया था। एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
