लोक सभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के नतीजे सामने आ चुके है। बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। एक्टर ने इस बार पश्चिम बंगाल की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आसनसोल लोक सभा सीट से चुनाव लड़ा था। शत्रुघ्न ने 63,000 वोटों से बीजेपी के सुरेंद्र अहूवालिया को हराया। एक्टर अपनी जीत से बेहद खुश हैं। एक्टर ने जूम से एक्सूलिसिव बातचीत की। उन्होंने लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
Shatrughan Sinha (credit Pic: Instagram)
एक्टर ने कहा ये चुनाव ईमानदारी की जीत है। ये सच्चाई की जीत है। हमारे हिंदी सिनेमा में भी दिखाया जाता है कि झूठ पर हमेशा सच की जीत होती है। यही चीज हमारी जिंदगी और पॉलिटिक्स पर भी अप्लाई होती है। मैं भगवान का शुक्रिया करना चाहता हूं कि उनकी कृपा से मुझे लोगों की सेवा करने का मौका मिला। मैं मिस ममता बनर्जी का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया बीजेपी के हारने का कारण
मैंने पिछली बार मैप चेक किया था और पश्चिम बंगाल भी उतना ही भारत का हिस्सा है। हम राजनेताओं को भी बांटने की राजनीति को बंद करना चाहिए। राजनीति में कोई इनसाइडर और आउटसाइडर नहीं होता है। सिर्फ अच्छा और बुरा प्रशासण होता है। मैं इसे सिनेमा से जोड़ते हुए बताना चाहूंगा कि गुड और बेड सिनेमा होता है। गुड सिनेमा हमेशा काम करता है। आसन सोल के लोगों ने दिखा दिया कि वो अच्छी सरकार चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा, मेरे लिए ये देखना काफी दुखद है कि भारतीय जनता पार्टी को रियलिटी समझने के लिए अपनी घोड़ों से उतरना पड़ा। जैसा कि मैंने कहा विभाजन की राजनीति नहीं चलेगी। जनता बहुत ही चालाक है। बीजेपी के लिए आत्म संतुष्टि का समय खत्म हो गया।
