Sonakshi Sinha - Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस 23 जून को मुंबई में शादी करेंगी। कपल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। एक्ट्रेस की शादी सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस की शादी से उनका परिवार का खुश नहीं है। एक्ट्रेस की शादी में सिन्हा परिवार शामिल नहीं होगा। अब इन सभी खबरों पर एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी हैं।
sonakshi with shatrughan Sinha (credit Pic: Instagram)
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मुझे बताओं किसकी जिंदगी है। ये मेरी बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है और मुझे उस पर बहुत गर्व है। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। वो मुझे अपना सबसे मजबूत साहरा कहती है। मैं उसकी शादी में शामिल होगा। उसकी खुशी ही मेरी खुशी है। उसे अपना पार्टनर चुनने का पूरा हक है। मैं अपने राजनीति के कामों की वजह में काफी बिजी था। मैं उसका सिर्फ पिलर ही नहीं हूं बल्कि उसका सुरक्षा कवच भी हूं। सोनाक्षी और जहीर साथ में खुशी से अपनी जिंदगी बिताएं। दोनों साथ में बेहद अच्छे लगते हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने अफवाह फैलाने वालों को कहा-खामोश
शत्रुघ्न ने आगे कहा, जो लोग ये झूठी खबरें फैला रहे हैं वो खुशी के मौके को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उन्हें खामोश कहना चाहूंगा। ये उनका काम नहीं है। अपना काम करें। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सोनाक्षी की शादी से उनकी मां पूनम सिन्हा और भाई लव खुश नहीं है। दोनों ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। पिछले दिनों सोनाक्षी के बैचलर पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस की बैचलर पार्टी में उनकी बेस्टफ्रेंड हुमा कुरैशी भी नजर आई थीं। कपल 23 जून को मुंबई के बैस्टिन में शादी करेगा। कपल की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
