Exclusive: बेटी सुहाना खान के साथ Shah Rukh Khan ने बंद की फिल्म, जानिए वजह

Shah Rukh Khan Shelves Movie With Suhana: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर खबरें आ रही थीं कि वो बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ एक फिल्म करने वाले हैं। टाइम्स नाउ से जुड़े सूत्र ने बताया कि अब फिल्म को बंद कर दिया गया है।

Shah Rukh Khan Shelves Movie With Suhana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) से डेब्यू किया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 'द आर्चीज' करने के बाद खबरें आ रही थीं कि सुहाना खान को जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ एक फिल्म करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर सुजॉय घोष करने वाले थे। सुनने में आ रहा था कि फिल्म काबुलीवाला जैसी कहानी थी जिसमें शाहरुख को एक अनाथ लड़की को खतरे से बचाना था। अब जो जानकारी हमारे हाथ लगी है उसके अनुसार सुहाना खान के साथ शाहरुख खान की ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है।

Shah Rukh Khan and Suhana Khan

सूत्र ने हमें जानकारी देते हुए बताया कि मुझे नहीं लगता कि वो प्रोजेक्ट बन रहा है। 'द आर्चीज' के बाद सुहाना खान को अपने पिता के साथ इस प्रोजेक्ट में नहीं देखा जाएगा। सुनने में आया था कि शाहरुख खान बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म करने के लिए बेताब थे लेकिन अब उनका मन बदल गया है। अब 'द आर्चीज' के बाद यह फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है।'

End of Feed