Shah Rukh Khan Shelves Movie With Suhana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) से डेब्यू किया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 'द आर्चीज' करने के बाद खबरें आ रही थीं कि सुहाना खान को जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ एक फिल्म करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर सुजॉय घोष करने वाले थे। सुनने में आ रहा था कि फिल्म काबुलीवाला जैसी कहानी थी जिसमें शाहरुख को एक अनाथ लड़की को खतरे से बचाना था। अब जो जानकारी हमारे हाथ लगी है उसके अनुसार सुहाना खान के साथ शाहरुख खान की ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है।
सूत्र ने हमें जानकारी देते हुए बताया कि मुझे नहीं लगता कि वो प्रोजेक्ट बन रहा है। 'द आर्चीज' के बाद सुहाना खान को अपने पिता के साथ इस प्रोजेक्ट में नहीं देखा जाएगा। सुनने में आया था कि शाहरुख खान बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म करने के लिए बेताब थे लेकिन अब उनका मन बदल गया है। अब 'द आर्चीज' के बाद यह फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म 'डंकी' में देखा गया था। यह फिल्म राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट की थी। फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल जैसे कई एक्टर्स लीड रोल में नजर आए थे। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'डंकी' के लिए विक्की कौशल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है।
