बॉलीवुड

एक्सक्लूसिव !! 'Hum Tum' के 20 साल होने पर Saif Ali Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'कुणाल कोहली मुझे कास्ट नहीं करना...'

Saif Ali Khan on Hum Tum Turning 20: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म 'हम तुम' को इस हफ्ते 20 साल होने जा रहे हैं। जूम से बात करते हुए सैफ अली खान ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो 'हम तुम' के लिए पहली पसंद नहीं थे और डायरेक्टर कुणाल कोहली से उनकी अनबन भी हो गई थी।

Image

Saif Ali Khan on Hum Tum Turning 20

Saif Ali Khan on Hum Tum Turning 20: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इस समय सिद्धार्थ आनंद की सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी फिल्म 'हम तुम' (Hum Tum) ने इस हफ्ते 20 साल पूरे कर लिए हैं। हाल ही में जूम के साथ बातचीत में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कैसे करियर पर फोकस करने वाली फिल्मों का चयन शुरू किया। यही नहीं सैफ अली खान ने यह भी बताया कि फिल्म 'हम तुम' के लिए वो पहली पसंद नहीं थे। दो एक्टर्स के रिजेक्ट करने के बाद उन्हें 'हम तुम' ऑफर हुई थी।

सैफ अली खान ने बताया कि 'हम तुम' के लिए मैं तीसरी पसंद था। मुझे लगता है कि ऋतिक रोशन और विवेक ओबेरॉय दोनों ने फिल्म 'हम तुम' को ठुकरा दिया था। मुझे आदित्य चोपड़ा ने फिल्म ऑफर की थी। उन्होंने मुझे हिंदी दर्शकों और मल्टीप्लेक्स में भीड़ को खींच सकूं, इस तरह खुद को तैयार करने के लिए बोला था। आदि ने बोला था कि ये एक नई तरह की फिल्म है और वो इसे बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह फिल्म एक ऐसी फिल्म होगी, जिसमें लड़ाई और रोना नहीं होगा, बस यह समय के साथ चलेगी।

सैफ अली खान ने बताया कि इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद थे। हम सब किसी न किसी बात पर फिल्म के डायरेक्टर कुणाल कोहली से लड़ते रहते थे! कई सीन्स को लेकर मेरे और कुणाल के बीच अनबन भी हो गई थी। वो मुझे एक एक्टर के तौर पर नहीं देखना चाहते थे। मैं चाहता था कि आदि चोपड़ा फिल्म को डायरेक्ट करें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article