Nitesh Tiwari Ramayan Will not be in Two Parts: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की फिल्म रामायण (Ramayan) को नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म में जब से भगवान राम के तौर पर रणबीर की एंट्री हुई है तब से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बज बना हुआ है। फिल्म में माता सीता के तौर पर साई पल्लावी और रावण के रोल के लिए पैन इंडिया सुपरस्टार यश को चुना गया है। रामायण की बेहतरीन कास्टिंग के चलते फिल्म बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इसी के साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बीच अब एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म दो पार्ट में रिलीज नहीं होने वाली है।
पहले खबर सामने आई थी कि नितेश तिवारी फिल्म को दो पार्ट में बनाने वाले हैं, हालांकि यह सच नहीं है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
दो नहीं तीन पार्ट में रिलीज होगी रामायण
एक सोर्स ने जूम को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया, 'यह गलत हैं, रामायण को दो नहीं बल्की तीन पार्ट में रिलीज किया जाएगा। पहले पार्ट में भगवान राम और माता सीता मिलेंगे, शादी होगी और वनवास होगा, दूसरे पार्ट में माता सीता का अपहरण दिखाया जाएगा और फिल्म के तीसरे पार्ट में भगवान राम और रावण का युद्ध दिखाया जाएगा।'
