Exclusive: धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर आग की तरह बरसे Rakesh Bedi, लगा दी क्लास

Rakesh Bedi Exclusive: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को कई लोग प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। इस बीच राकेश बेदी ने फिल्म को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

Rakesh Bedi Exclusive: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) हाल ही में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म ने दुनियाभर में 1750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच राकेश बेदी ने जूम टीवी से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कई खुलासे किए है। इस बीच राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने फिल्म को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। (ये भी पढ़ें-धुरंधर 3 बनाने की सोच रहे हैं Aditya Dhar? राकेश बेदी ने दिया अपडेट)

Rakesh Bedi exclusive

धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर आग की तरह बरसे राकेश (pic credit-instagram)

राकेश बेदी ने कही ये बात

राकेश बेदी ने आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज में जमील जमाली का रोल निभाया है। उनके किरदार को काफी सराहना मिल रही है और उनके कई डायलॉग्स सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में वायरल हो रहे हैं। हालांकि फिल्म ने हर रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। जूम से खास बातचीत में राकेश बेदी ने इस पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा, 'यह समय पर थी। चार-पांच-दस दिन तक कमेंट्स आए, लेकिन लोग कुछ और ही बोल रहे हैं। आज भी लोग कह रहे हैं कि हाउसफुल है। मैंने दिल्ली में थिएटर में फिल्म देखी और एक फैन से पूछा कि आप क्या कर रहे हो? उसने कहा, 10 बार देख ली। सच्चाई देखना और समझना मुश्किल होता है।' (ये भी पढ़ें-20 दिन बाद Prabhas और संदीप रेड्डी ने देखी रणवीर सिंह की फिल्म, सामने आई फोटोज)

End of Feed