बॉलीवुड

Exclusive: उदित नारायण के 'पापा कहते हैं...' गाने से इंप्रेस हुए थे पंकज उधास, खुद फोन कर दी थी बधाई

Udit Narayan Reveals Pankaj Udhas Congratulate Him For Papa Kehte Hain...: गजल की दुनिया के सम्राट कहे जाने वाले पंकज उधास का बीते दिन निधन हो गया है। उन्हें याद करते हुए उदित नारायण ने बताया कि कैसे एक गाने से इंप्रेस होकर पंकज उधास ने उन्हें खुद फोन किया था।

Image

उदित नारायण ने किया पंकज उदास को याद

Udit Narayan Reveals Pankaj Udhas Congratulate Him For Papa Kehte Hain...: गजल की दुनिया के सम्राट कहे जाने वाले पंकज उधास का बीते दिन निधन हो गया। वह कई दिनों से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। पंकज उधास (Pankaj Udhas) के निधन से न केवल संगीत की दुनिया के सितारे बल्कि आम लोग में भी शोक में डूबे हुए हैं। पंकज उधास को याद करते हुए उदित नारायण (Udit Narayan) ने बताया कि कैसे उनके एक गाने से इंप्रेस होकर खुद गजल सम्राट ने उन्हें फोन किया था और ढेर सारी बधाइयां दी थीं। उदित नारायण ने पंकज उदास की सादगी की भी जमकर तारीफ की।

पंकज उधास (Pankaj Udhas) को लेकर उदित नारायण (Udit Narayan) ने टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा, "मेरे संघर्ष के दिनों में, यहां तक कि जब मैं अपने गांव में भी मशहूर नहीं था। उस वक्त भी पंकज उदास एक बहुत बड़ा नाम थे। गजल सुनना उस वक्त बहुत बड़ा अनुभव माना जाता था। मेहदी हसन, गुलाम अली, फरीदा खानम, बेगम अख्तर...हमारी सुनने की औकात नहीं थी।" बता दें कि पंकज उदास, उदित नारायण के 'पापा कहते हैं...' गाने से प्रभावित हुए थे। गाने के हिट होने के बाद उन्होंने खुद उदित नारायण को कॉल किया था।

इस बारे में बात करते हुए उदित नारायण (Udit Narayan) ने कहा, "उस वक्त कोई मोबाइल फोन नहीं होता था। और उनका कॉल लैंडलाइन पर आया। पंकज उधास (Pankaj Udhas) जी ने मुझे बहुत सारी बधाइयां दीं और कहा, 'बहुत अच्छा गाया आपने 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' मजा आ गया।" उदित नारायण ने इस बारे में आगे कहा, "कौन ऐसा करता है? एक सिंगर के प्रति इतनी सादगी, जिसने अभी पहला ही सक्सेसफुल गीत गाया है। मैंने अपने जूनियर्स के प्रति उदार होना पंकज जी से ही सीखा है।" बता दें कि पटना में दुर्गा पूजा के दौरान उदित नारायण को पंकज उदास के साथ गाने का मौका मिला था और ये उनके लिए सबसे बड़ी खुशी व गर्व का मौका था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article