एक्सक्लूसिव: Shabana के साथ काम करने को तैयार हैं पति Manoj Bajpayee, सही स्क्रिप्ट की है तलाश

Manoj Bajpayee on Comeback With Wife Shabana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'साइलेंस 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में जूम से बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने अपनी पत्नी शबाना के साथ काम करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Manoj Bajpayee on Comeback With Wife Shabana: मनोज बाजपेयी बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता ने अब तक अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इस समय मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म 'साइलेंस 2' (Silence 2) के प्रमोशन में बिजी हैं। अबन भरूचा देवहंस ने इस फिल्म को बनाया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई (Prachi Desai) लीड रोल में दिखाई देंगी। इससे पहले दोनों को फिल्म 'साइलेंस' में देखा गया था। हाल ही जूम से बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने फिल्म 'साइलेंस 2' के साथ-साथ अपनी पत्नी संग ऑनस्क्रीन कमबैक को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

Manoj Bajpayee-Shabana.

मनोज बाजपेयी ने जूम से अपनी पत्नी शबाना के बारे में भी बात की। इस दौरान उन्होंने पत्नी शबाना के साथ ऑनस्क्रीन शेयर करने को लेकर बात कही है। एक 'आउटसाइडर' होने के नाते मनोज बाजपेयी ने बतया कि उन्होंने इंडस्ट्री में 100 फिल्में पूरी की है। मनोज बाजपेयी ने बताया कि वो पत्नी शबाना के साथ काम करने के लिए बेताब हैं।

End of Feed