बॉलीवुड

Exclusive: Pankaj Udhas की मृत्यु पर गमगीन हुए महेश भट्ट, 'नाम' के दिनों को याद करते हुए बोले "अब चिट्ठी कभी नहीं..."

Mahesh Bhatt on Pankaj Udhas Death: भारत के गजल सम्राट पंकज उधास ने 26 फरवरी के दिन अपनी आखिरी सांस ली। पंकज उधास की मौत की खबर से सिनेजगत के लोग हैरान हैं और उन्हें अपनी-अपनी तरह से याद कर रहे हैं। जाने-माने डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी पंकज उधास को याद किया है।

Image

Mahesh Bhatt on Pankaj Udhas Death

Mahesh Bhatt on Pankaj Udhas Death: भारतीय गजल गायक पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में अपनी आखिसी सांस ली। बीती 26 फरवरी के दिन उनके परिवार ने उनकी मृत्यु की खबर फैंस को दी, जिसके बाद चारों और गम के बादर छा गए। पंकज उधास की गजलें लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहती हैं, जिस कारण उनकी मृत्यु की खबर ने सभी की आंखों में आंसू हैं। पंकज उधास की मृत्यु की खबर से जाने-माने डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) भी दुखी हैं। पंकज उधास (Pankaj Udhas Death News) ने डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म नाम में मशहूर गाना चिट्ठी आई है गाया था, जिसे लोग आज भी सुनते हैं।

महेश भट्ट ने टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए कहा, 'मेरा एक ऐसा दोस्त नहीं रहा, जिसने मुझे कई सारी अच्छी यादें दी हैं। पंकज की वजह से ही चिट्ठी आई है इतना बड़ा हिट था, जिसके साथ आज तक पूरे देश के लोग जुड़ाव महसूस करते हैं। ये उनकी आवाज का ही जादू था। यह गाना फिल्म में तब आया था, तब संजय दत्त को यह महसूस होता है कि उसे घर जाना चाहिए। इस गाने से संजय दत्त की कहानी बयां हुई थी। हमें उस जगह ऐसा ही एक गाना चाहिए था, जो हमें चिट्ठी आई है के रूप में मिला। हमने फिल्म नाम कुमार गौरव के लिए बनाई थी लेकिन उससे संजय दत्त का ग्रैंड कमबैक हुआ था। संजय दत्त काफी परेशानियां झेल रहे थे और उस वक्त उन्हें नाम जैसी फिल्म मिली।'

बताते चलें कि पंकज उधास के अंतिम संस्कार की तैयारियां कर ली गई हैं। भारतीय सिनेजगत के सितारे पंकज उधास का अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचने लगे हैं। कुछ ही देर में उनके घर से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी, जिसमें कई स्टार्स शामिल होंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article