EXCLUSIVE: Aashiqui 3 मेकर्स ने Kartik Aaryan को नहीं किया मूवी से बाहर, स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

Kartik is not out from Aashiqui 3: अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर बीते दिन उमैर संधू ने यह ट्वीट किया था कि आशिकी 3 के मेकर्स ने शहजादा का हाल देखने के बाद उन्हें अपनी मूवी से बाहर कर दिया है। टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट के अनुसार आशिकी 3 के मेकर्स ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। अभी फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है, जिसके बाद मेकर्स कार्तिक संग शूटिंग शुरू करेंगे।

Kartik is not out from Aashiqui 3: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने साल 2022 में भूल भुलैया 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की थी, जिसके बाद इंडस्ट्री का हर निर्माता उनके पीछे भागने लगा था। भूल भुलैया 2 के बाद हर कोई मान रहा था कि शहजादा भी सिनेमाघरों में जमकर रुपये कूटेगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। फिल्म शहजादा सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई, जिसके बाद कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि आशिकी 3 के मेकर्स ने उन्हें मूवी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Aashiqui 3 मेकर्स ने Kartik Aaryan को नहीं किया मूवी से बाहर, स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

Aashiqui 3 मेकर्स ने Kartik Aaryan को नहीं किया मूवी से बाहर, स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

उमैर संधू ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि आशिकी 3 के निर्माताओं ने शहजादा का हाल देखकर यह फैसला लिया है कि वो अपनी मूवी किसी दूसरे एक्टर के साथ बनाएंगे। फिल्म आशिकी 3 से उन्होंने कार्तिक आर्यन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उमैर संधू के इस ट्वीट के बाद से ही हर कोई कह रहा है कि शहजादा ने कार्तिक आर्यन का गोल्डन पीरियड खत्म कर दिया है।

End of Feed